Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



पहचान : देहरादून पुलिस आरक्षी धर्मेंद्र का गीत ‘तेज रफ्तार’ ने जीता दिल

सड़क सुरक्षा के प्रति एक सार्थक संदेश

आरक्षी धर्मेंद्र का जागरूकता गीत बना चर्चा का केंद्र

देहरादून | यातायात पुलिस देहरादून में नियुक्त आरक्षी धर्मेंद्र ने रैश ड्राइविंग की समस्या पर जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठी पहल की है। धर्मेंद्र ने अपने प्रयासों से ‘तेज रफ्तार’ नामक एक जागरूकता गीत तैयार किया है, जिसका उद्देश्य सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग के खतरों के प्रति लोगों को सचेत करना है। सड़क हादसों और रैश ड्राइविंग के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए देहरादून पुलिस ने इस गीत को एक जागरूकता अभियान के रूप में जारी किया है। गीत की शुरुआत देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी) अजय सिंह के संदेश से होती है, जिसमें वह कहते हैं, “तेज रफ्तार में वाहन चलाकर आप न केवल अपने जीवन को खतरे में डालते हैं, बल्कि सड़कों पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन को भी जोखिम में डालते हैं। “एस.एस.पी अजय सिंह ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून पुलिस की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है, और यह जागरूकता गीत उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
यह गीत विशेष रूप से युवाओं और अन्य वाहन चालकों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। आरक्षी धर्मेंद्र का कहना है कि इस गीत के माध्यम से वह लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि रैश ड्राइविंग न केवल उनके जीवन के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक हो सकती है।धर्मेंद्र ने बताया कि इस गीत में उन्होंने रैश ड्राइविंग के दुष्प्रभावों को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया है ताकि हर उम्र का व्यक्ति इसे आसानी से समझ सके और यातायात नियमों का पालन कर सके। यह गीत लोगों को न केवल आकर्षित कर रहा है, बल्कि उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। यातायात पुलिस का मानना है कि संगीत एक ऐसा प्रभावी माध्यम है जो लोगों से आसानी से जुड़ता है। इसी कारण, इस तरह के प्रयास अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य इस गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को हर नागरिक तक पहुंचाना है। आरक्षी धर्मेंद्र के इस प्रयास की सराहना विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनता द्वारा की जा रही है। वे मानते हैं कि ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से हम अपने शहर की सड़कों को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। देहरादून पुलिस ने इस गीत को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रयास से प्रेरित हों और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाएं। रैश ड्राइविंग की समस्या पर ध्यान आकर्षित कर यातायात पुलिस देहरादून ने जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सड़क सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बन गया है |

Leave A Comment