Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर

देहरादून(अंकित तिवारी) | राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक के 2917 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसमें सत्र 2019-20 के डायट डी एल एड से अब तक केवल 327 प्रशिक्षु ही आवेदन कर पाएंगे। जबकि प्रतीक्षा सूची में शामिल 143 प्रशिक्षुओं के अंतिम सेमेस्टर (प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा 1 जुलाई से 6 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी , निदेशक वंदना गर्ब्याल ने 20 जुलाई तक परिणाम घोषित होने की संभावना जताई है। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया की तात्कालिकता और समयसीमा के कारण, इन 143 प्रशिक्षुओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की संभावना कम होती दिख रही है। अगर एक महीने की देरी के कारण ये प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया से बाहर रह जाते हैं, तो यह उनके साथ अन्याय होगा। इन प्रशिक्षुओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के अवसर को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षुओं का कहना है कि उनके अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा और परिणाम के समय के बीच का अंतर केवल एक महीने का है। अगर भर्ती प्रक्रिया में थोड़ी सा लचीलापन दिखाई जाए, तो इन प्रशिक्षुओं को भी मौका मिल सकता है। निदेशक वंदना गर्ब्याल से इस विषय पर बात करने पर उन्होंने कहा कि, “हम पूरी कोशिश करेंगे कि परिणाम समय पर घोषित हो जाएं ताकि अधिक से अधिक प्रशिक्षु इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।” लेकिन, भर्ती प्रक्रिया की तात्कालिकता को देखते हुए, सरकार और संबंधित विभागों को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। प्रशिक्षुओं ने अपील की है कि सरकार और भर्ती विभाग उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को इस प्रकार समायोजित करें कि वे भी इसमें शामिल हो सकें। यदि ऐसा नहीं होता है, तो यह उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका होगा और उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। यह मुद्दा न केवल इन 143 प्रशिक्षुओं के भविष्य से जुड़ा है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में थोड़ी सी लचीलापन और समायोजन से अनेक योग्य उम्मीदवारों को उनके हक का अवसर मिल सकता है। उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी और विभाग इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और प्रशिक्षुओं के साथ न्याय करेंगे।

Leave A Comment