Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



राठ जन विकास समिति द्वारा धूमधाम से मनायेगी ईगास लोकपर्व

देहरादून। राठ जन विकास समिति उत्तराखंड की बैठक यमुना कालोनी क्लव द्वितीय में समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन राठ जन विकास समिति के महासचिव कुलानंद घनसाला द्वारा किया गया। बैठक में प्रवासी राठ क्षेत्र के लोगों द्वारा इस वर्ष दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। राठ जन विकास समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम दून विश्वविद्यालय केदारपुरम, देहरादून के प्रागंण में शाम 6 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री व विधायक श्रीनगर डॉ धन सिंह रावत शिरकत करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के विधायक-गण, पूर्व विधायक-गण, महापौर नगर निगम देहरादून, ले.ज. जीएस नेगी, मे.ज. रिटायर गुलाब सिंह रावत, विशिष्ट अतिथिगण, कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। राठ जन विकास समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी ने कहा ईगास कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत होगा। ईगास (दीवाली) पर्व पर 100 जोड़ी भैले, 2 जोड़ी के ढोल दमाऊ का प्रबंध राठ क्षेत्र से किया गया है। इस दौरान पारंपरिक रस्साकशी (गैड़) खींचने की व्यवस्था भी की गई है। तत्पश्चात भैला पूजन, राठ संस्कृति के अनुरूप भैलो खेलना जिसमें महिलाएं व पुरुष अलग-अलग से खेलेंगे तत्पश्चात रस्साकशी गैड़ खींचना एवं ढोल की थाप पर देवताओं का आह्वान तथा थड़िया गीत के साथ-साथ पांडव नृत्य किया जाएगा। इसमें रीति-रिवाज के अनुसार स्वाले पूड़ी, दाल के पकोड़े वितरित किए जाएंगे। राठ जन विकास समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। जिससे कि राठ जन विकास समिति का यह पहला कार्यक्रम सफल बनाया जा सके। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम पर अपनी सहमति व्यक्त की है।।राठ जन विकास समिति के महासचिव कुलानंद घनसाला ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए 16 अक्टूबर 2022 को राठ जन विकास समिति की आम सभा की बैठक आहूत की गई है। इसमें इगास के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा 3 नवंबर से को भैला खेलने एवं थड़िया गीतों की रिहरसल कराई जाएगी। बैठक में डॉक्टर आरके पंत, इंजीनियर बीके पंत, सलाहकार एवं कैप्टन गोविंद सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मेहरबान सिंह गुसाईं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में पुरुषोत्तम ममगाई, राकेश खंकरियाल, दीवान सिंह नेगी, तारेश्वरी भंडारी, प्रेम सिंह रावत, भगीरथ ढौंडियाल, कमलेश्वर रतूड़ी, कृपाल सिंह टम्टा, नंदराम ममगाई, आनंद सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद पंत, सरिता भट्ट सहित क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अंत में अंकिता भंडारी तथा उत्तराखंड के शहीदों को नमन कर दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave A Comment