Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



सब कुछ क्षणभंगुर है,टिकने वाला नहीं है, तो किसका घमंड : विकसंत सागर

देहरादून | जैन धर्म का महान पर्व *दसलक्षण पर्व*  जिसमे *परम पूज्य श्रमणोपाध्याय श्री 108 विकसंतसागर जी मुनिराज ससंघ* के मंगल सानिध्य मे  दसलक्षण महामंडल विधान के साथ साथ शहर के सभी मंदिरों में  60 गांधी रोड जैन धर्मशाला, माजरा ,राजपुर, सर्निमल, क्लेमेंटॉउन, झंडा मन्दिर सभी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, प्रक्षाल ,शांति धारा बड़ी भक्ति के साथ किया गया.. धर्म प्रेमियों द्वारा श्रीजी की भक्ति हेतु मंदिर की घंटियों से सारा वातावरण गूंज उठा.

इस अवसर पर *परम पूज्य मुनि श्री 108 विकसंत सागर जी* ने उत्तम  मार्दव धर्म के  बारे में बताते हुए कहा कि मार्दव अर्थात मान (घमंड) तथा दीनता-हीनता का अभाव। और वह नाश जब आत्मा के ज्ञान/श्रद्धान सहित होता है, तब ‘उत्तम मार्दव धर्म’ नाम पाता है।जब सब कुछ क्षणभंगुर है,टिकने वाला नहीं है, कुछ समय पश्चात नाश हो जाएगा, तो किसका घमंड करना और किस बात की दीनता माननी?जब सभी जीवों के पास समान रूप से अनंत गुण हैं, तो किसी में भी क्या विशेषता रही? जब किसी में कोई विशेषता नहीं रही तो मान करने/ दीनता के लिए कहाँ अवसर रहा?
संध्याकालीन संस्कृति कार्यक्रमों की संख्या में आज श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि झरना कमठान DG एजुकेशन* ने दीप प्रज्वलित किया तथा उनका स्वागत माला द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के द्वारा *ण्मोकार मंत्र, सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत* द्वारा की गई। प्राथमिक विभाग के नन्हे मुन्ने छात्रों ने जैन धर्म के शिक्षाप्रद गीतों के द्वारा एक सुंदर प्रस्तुति दी ।छात्रों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रेरणादायक शिक्षाप्रद प्रस्तुति की, इसके साथ छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर कविताएं व गीतों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास द्वारा मनाया गया। सभी प्रस्तुति देखकर दर्शक भी मंत्र मुग्ध हो गए।इसी क्रम में इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर शुभि गुप्ता जी द्वारा पर्यूषण पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला ,धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाया। प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय की वार्षिक परीक्षा का परिणाम हाई /स्कूल इंटर विभाग में 100% रहा तथा विद्यालय में प्रवेश भी बड़े। मुख्य अतिथि, सभी अतिथिगण व प्रबंध कार्यकारिणी समिति का आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार प्रेषित किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झरना कमठान DG एजुकेशन ने व प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।    इसी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य व वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार व आशीर्वाद, प्रेरणादाई शब्द छात्रों को देखकर इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष श्री मनीष जैन जी व प्रबंधक संजय जैन जी द्वारा कार्यक्रम की सुंदर प्रदर्शन पर धन्यवाद संबोधित किया गया ।   कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी के समस्त सदस्य व सभी शिक्षक शिक्षणोत्तर उपस्थित रहे। इसी कड़ी मे संध्याकालीन बेला मे श्री जी की आरती  सभी भक्तों द्वारा की गई इस अवसर पर उत्सव समिति के संयोजक श्री संदीप जैन, अमित जैन, अर्जुन जैन ,अजीत जैन *विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति सदस्य मनीष जैन (अध्यक्ष )राजकिरण जैन (कोषाध्यक्ष) रमा जैन (संयोजिका )शांति बहुगुणा रेनू जैन अमिता जैन (माo शिक्षाविद) *मीडिया संयोजक मधु जैन*, सचिन जैन,सुनील जैन, प्रवीन जैन, संदीप जैन रामपुर डॉ संजीव जैन आदि  समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

Leave A Comment