Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



संयुक्त नागरिक संगठन ने नशे एवं तेज गति से वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता, किया गोष्ठी

 

देहरादून | राजधानी में देर रात्रि शराब के नशे में अंधे होकर वाहनों के ओवर स्पीड संचालन की बढ़ती प्रवृत्तियां बन रही हैं भयानक हादसों की वजह।युवाओं में ड्रग्स की बढ़ती आदत और शराबखोरी को रोकने की जिम्मेदारी मां बाप को उठानी ही होगी।सामाजिक,शैक्षिक,धार्मिक संस्थाओं को भी प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर सहयोगात्मक कदम उठाने होंगे।ये विचार सम्बन्धित विषय पर संयुक्त नागरिक संगठन के कारगीरोड स्थित कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किये गये।गोष्ठी में स्मार्ट सिटी के 100 से अधिक सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे नियमित मानिटिरिग के अभाव में खराब होने,सड़क परिवहन कानूनो के अनुपालन हेतु जिम्मेदार परिवहन विभाग के पास मात्र दो अदद एल्कोमीटर होने तथा ड्रिंक एवं ड्राइव में इनके द्वारा विगत 9 माह में 18 चालान कर इतिश्री कर लेने, राजधानी के सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे ना लगे होने,सभी चौक चौराहों पर रम्बल स्ट्रीप न होने आदि कुव्यवस्थाओं के त्वरित समाधान हेतु कठोर कदम उठाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि ड्रिंक ड्रग्स लिए ओवर स्पीड वाहनों के मामलों में पुलिस तथा प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोरता से कदम उठाने होंगे अन्यथा हादसे के बाद जारी अभियान सुस्त पड़ जाएंगे और फिर ऐसे ही भयानक हादसे होंगे। इनका कहना था कि शराबखानो तथा दुकानों का समय रात्रि 8:00 बजे तक ही होना चाहिए क्योंकि यहा अमृत नहीं जहर मिलता है।बैठक में शामिल संस्थाओं में सांख्य योग फाऊंडेशन उत्तराखंड,संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति,नत्थनपुर समन्वय समिति(आरडब्ल्यूए),वनविभाग सेवानिवृत अधिकारी संगठन, ग्रीन वर्क,दून रेजिडेंट वेलफेयर फ्रंट,पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तराखंड,गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन उत्तराखंड,दून एक्स सर्विस लीग,गोरखाली सुधार सभा, बलभद्र खलिंगा स्मारक विकास समिति,दून सिख वेलफेयर सोसाइटी,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति,उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच,वेस्ट वॉरियर्,संयुक्त नागरिक संगठन सहित उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिकों की कल्याण परिषद के गणमान्य सदस्य ने भाग लिया।गोष्ठी में यातायात पुलिस निरीक्षक ललित वोहरा ने पुलिस विभाग के द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे अपने सकारात्मक सुझावों से विभाग को अवगत कराते रहे। गोष्टी में पदमसिंह थापा,पूरन सिंह रावत,नवीन कुमार सदाना,मुकेश नारायण शर्मा, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, सुशील सैनी,अवधेश शर्मा, विश्वंभर नाथ बजाज,लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा,ब्रिगेडियर केजी बहल,राजकुमार टॉक, जितेंद्र डंडोना,डॉक्टर मुकुल शर्मा,चंदन सिंह नेगी,ठाकुर शेर सिंह,देवेंद्र पाल मोंटी,एसपी चौहान,चौधरी ओमवीर सिंह, जगदीशचंद्र आर्य,आरिफ खान,अशालाल टमटा, आरएस नेगी,प्रदीप कुकरेती, सुशील त्यागी,मधु त्यागी, विकास त्यागी आदि मौजूद थे।

Leave A Comment