Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



सराहनीय : तीन नाबालिग लड़कियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बचाया गया

 

देहरादून। चौकी आईएसबीटी में तीन नाबालिग लड़कियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बचाया गया। ये लड़कियां संभवतः अन्य राज्यों से आई थीं और संदेहास्पद परिस्थितियों में घूम रही थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया और बाल संरक्षण टीम को सूचित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए डॉ. गीता खन्ना ने इन तीनों बालिकाओं से राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम में मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवारों, उनके गृह स्थान और हालात के बारे में जानकारी ली, बालिकाओं से बातचीत के दौरान पता चला कि इनमे से एक बालिका सिलीगुड़ी की है व् अपने सौतेले पिता के अत्याचारों से परेशान होकर घर से निकल गयी व अन्य दोनों बालिकाएं सगी बहनें हैं जो की छतरपुर, बिहार की निवासी है जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी व् अपने चाचा-चाची के साथ गाँव में रहती थी जहाँ उनके साथ दुर्व्यवहार होने के कारण वह घर से दिल्ली की ओर निकल गई जहाँ तीनों बालिकाओं को अच्छे पैसे और नौकरी के लालच में एक व्यक्क्ति द्वारा दिल्ली से देहरादून लाया गया। यहाँ पहुंचकर उन्हें एक फ्लैट में रखा गया, जहाँ उनकी बिक्री की बात की जा रही थी। घबराकर, तीनों लड़कियों ने रात में भागने का निर्णय लिया और चादर के सहारे नीचे कूदकर फरार हो गईं।  डॉ. खन्ना ने बच्चियों को आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। ये लोग बालिकाओं को बेचने के लिए गाजियाबाद में अपने साथी से संपर्क कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और न्याय सुनिश्चित किया। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं और हमें मिलकर बाल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

Leave A Comment