Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा

 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी भाषणों से समाज में केवल वैमनस्यता, कटुता और समाज को बांटने का वातावरण बन सकता है इससे देश और देशवासियों का भला कभी नहीं हो सकता है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी के माध्यम से बयान जारी करते हुए करन माहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार प्रत्येक चुनाव में गिरगिटी चरित्र अपनाते हैं उससे गिरगिट भी शरमा जाये। अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों पर वे केवल धर्म और जाति का लवादा ओड कर उसे छुपाने का कुप्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाओं के भाषण कांग्रेस और गांधी परिवार को गरियाने से शुरू होते हैं तथा दूसरे धर्मों की बुराई पर समाप्त होते हैं। उनके भाषणों में एक भी शब्द अपनी राज्य सरकार के द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी का नहीं होता है और न ही अपनी केन्द्र सरकारों के पिछले कार्यकालों में किये गये कार्यों का क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं जिसका वे 56 इंच सीना फुलाकर बखान कर सकें।
करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता 2014 और 2019 में जनता से किये वादों का पुलिंदा लेकर जनता के बीच जायें तब देश की जनता को भी पता चलेगा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री कितने झूठे और फरेबी हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मन में दूसरे धर्मों के प्रति इतना जहर भरा हुआ है कि वे कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करते हैं तथा महिलाओं के मंगलसूत्र को हड़पने की बात करते हैं उन्हें ऐसी नीचता के लिए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी चुनावी सभाओं में केवल और केवल कांग्रेस को कोसने और धर्म विशेष के प्रति जहर घोलने का काम कर रहे हैं तथा कुर्सी और वोट की खातिर इस स्तर तक गिर सकते हैं किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। क

Leave A Comment