Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



प्राविधिक शिक्षा विभाग ने किया रोजगार मेले का आयोजन

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री तकनीकी शिक्षा, भाषा, निर्वाचन एवं वन सुबोध उनियाल के दिशा निर्देशानुसार पॉलीटेक्निक संस्थाओं के सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मण्डल की 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मंत्री तकनीकी शिक्षा, भाषा, निर्वाचन एवं वन उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल, मुख्य अतिथि, की अध्यक्षता में किया गया। मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक देशराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वीडियो संदेश में रोजगार मेले में आए लगभग 77 कंपनियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि गत वर्ष 65 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ था, जिसको बढ़ाते हुए शत प्रतिशत किए जाने का आवाहन किया गया। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि छात्र रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं बल्कि रोेजगार देने वाले बने। इसको साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों मंे स्टार्टअप प्रारम्भ हुए हैं। उन्होंने छात्रों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया ताकि प्रधानमंत्री का लक्ष्य साकार हो सके।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रेरित किया कि वह रोजगार देने वाले बनें, जिससे कि वह अपने साथ-साथ अन्य छात्रों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि स्वयं के बिजनेस मॉड्यूल तैयार करें, स्टार्टअप शुरू करें। मंत्री ने  छात्र-छात्राओं को सपने देखने के लिए आवाहन किया। जिसे वे उन सपनों को लक्ष्य बनाकर उसे पूर्ण करें। ने  इमर्जिंग स्ट्रीम छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता शिक्षा के साथ बेहतर लैब उपलब्ध हो, जिससे बच्चों को डिमांड बेस शिक्षा मिले। उत्तराखंड को बिजनेस और इनोवेशन का हब बनाना है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पॉलीटेक्निक संस्थानों में अध्ययनरत कुल छात्र-छात्राओं में से 29ण्11 प्रतिशत छात्रों को रोजगार मिल चुका है तथा विभाग सभी छात्रों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि लगभग 4919 रिक्तियां विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध है। कहा गया कि रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के प्रयास किये जाएं। हमारे छात्र-छात्राओं में बहुत क्षमता है। उत्तराखंड के कई युवाओं ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।

Leave A Comment