Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



स्टार्टअप महाकुंभ में तुलाज इंस्टीट्यूट को मिला दूसरा स्थान

 

देहरादून। तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने हाल ही में भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। इंस्टिट्यूट की छात्र टीम ने फ्यूचरप्रेन्योर चौलेंज में अपनी अनूठी नवाचार परियोजना “प्रगति,” एक एआई-चालित नर्स रोबोट के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की। प्रगति को खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह रोबोट सिर्फ एक साधारण हाथ मिलाने से व्यक्ति की बेसिक हेल्थ चेक कर सकती है और रियल-टाइम में स्वास्थ्य संबंधित अलर्ट भेजती है। इस स्मार्ट समाधान को सराहना मिली और टीम को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए घ्1 करोड़ तक की ग्रांट प्राप्त हुई।
टीम लीडर ने जीत के बाद कहा, “हमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए और एक वास्तविक समस्या का समाधान प्रस्तुत करते हुए बेहद गर्व हो रहा है।” इस कार्यक्रम में पूरे भारत से 1000 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। तुलाज़ की टीम ने कई चरणों को पार करते हुए दृ टॉप 1000 से टॉप 350, टॉप 100, टॉप 50 और अंततः टॉप 10 फाइनलिस्ट्स तक अपनी जगह बनाई। उनके नवाचार की प्रशंसा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने ग्रैंड फिनाले के दौरान की और उन्हें पुरस्कृत किया।
विजेता टीम में अभिषेक मौर्य, अभिनव सिंघल, देवांशु पुरोहित, ध्रुव डोगरा, स्मृति बिष्ट, सृष्टि डिमरी, नितिन सती, गौरव शुक्ला, रिवाज कार्की, और रिशांशु त्रिपाठी शामिल थे। इस टीम का मार्गदर्शन क्षितिज जैन और आसिया खातून ने किया, जिन्होंने पूरे सफर में उन्हें सहयोग दिया। टीम ने तुलाज़ इंस्टिट्यूट के लीडरशिप का भी आभार जताया, जिनमें वाईस चेयरमैन तुलाज़ ग्रुप रौनक जैन, वाईस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी राघव गर्ग, कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह, डीन ऑफ एकेडेमिक्स डॉ. निशांत सक्सेना, और सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार शामिल हैं, जिनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन से यह सफलता संभव हो सकी।

Leave A Comment