Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : बॉबी पंवार ने ऊर्जा विभाग में हुई नियुक्तियों पर उठाये गंभीर सवाल

देहरादून। बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने एक बार फिर ऊर्जा विभाग में हुई नियुक्तियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बॉबी पंवार ने ऊर्जा विभाग के उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हुई नियुक्तियों को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2001 और 2003 में जेई और एई के पदों पर नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई है और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने आगे कहा कि जूनियर इंजीनियर अब सहायक अभियंता और सहायक अभियंता अब अधिशासी अभियंता बन चुके हैं, इनमें से कई जीएम और डीजीएम बन चुके हैं। इसी तरह साल 2005 में अधिशासी अभियंता की सीधी भर्ती निकाली गई, जबकि सीधे अधिशासी अभियंता के पदों पर विज्ञापन का कोई प्रावधान नहीं है। उन पदों पर दो लोगों को नियुक्त किया गया। बॉबी पंवार ने कहा कि इस विज्ञापन के तहत बाद में दो सहायक अभियंताओं को पदोन्नति दी गई। हालांकि 29 अगस्त 2006 को एक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उसके बाद फिर भी नियमों को ताक पर रखकर किसी अन्य को उनकी जगह पर बैठा दिया जाता है। आज वो परियोजना के हेड बने हुए हैं। उनका कहना है कि जब इस परिपाटी से नौकरियां मिल रही हैं तो बेरोजगारों का भी कहना है कि हमें भी ऐसी नौकरियां क्यों नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर अवैध तरीके से नौकरियां लगने वालों की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। बॉबी पंवार का कहना है कि वह इस संबंध में भी ऊर्जा सचिव से वार्ता करने सचिवालय गए थे, लेकिन इसी बीच यूपीसीएल के एचडी के सेवा विस्तार को लेकर गहमागहमी हो गई। इस वजह से अब यह मुद्दा वह जनता के सामने ला रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर प्रदेश में इसी प्रकार नियम विरुद्ध नियुक्तियां होती रही तो वह इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे।

Leave A Comment