Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : नाबार्ड ने मनाया 43वां स्थापना दिवस समारोह

 

देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 12 जुलाई 2024 को राष्ट्र सेवा के 43वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस विशेष अवसर पर श्री विनोद कुमार बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक की अध्यक्षता में दिनांक 18 जुलाई 2024 को आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में नाबार्ड का 43वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश जोशी जी, कैबिनेट मंत्री, कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार ने सहभागिता की. कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके पश्चात सभी ने नाबार्ड की यात्रा पर प्रदर्शनी का चित्रात्मक अवलोकन किया। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी की सराहना भी की गई। विनोद कुमार बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा अपने स्वागत भाषण में नाबार्ड की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और चार दशकों के दौरान देश के कृषि और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित नाबार्ड के योगदान और उत्तराखण्ड राज्य में नाबार्ड द्वारा क्रियान्वित विभिन्न पहलों तथा परियोजनाओं से सभी को अवगत कराया |  गणेश जोशी, कृषि मंत्री ने उत्तराखंड तथा ग्रामीण भारत के संवर्धन में समर्पित नाबार्ड के क्रियाकलापों के विषय में बताया तथा कृषि और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु नाबार्ड का आभार व्यक्त किया। मंत्री जी ने नाबार्ड के सहयोग से मिलैट्स के उत्पादन और जैविक खेती के संवर्धन पर जोर दिया और कृषि एवं बागबानी के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं को देखते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान चलचित्र के माध्यम से राष्ट्र सेवा को समर्पित नाबार्ड के 42 वर्षों की गौरवमय यात्रा दिखाई गई और उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में नाबार्ड के योगदान पर एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में नाबार्ड के महाप्रबंधक पंकज यादव ने कार्यक्रम के दौरान उठाए गए विभिन्न कार्यबिन्दुओं पर नाबार्ड की ओर से उचित प्रयास करने का आश्वाशन दिया तथा इसके साथ उन्होंने मुख्य अतिथि, उपस्थित सभी हितधारकों तथा सभी स्टाफ सदस्यों को आयोजन का सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस समारोह में डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, अरविंद कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, निदेशक कृषि, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महाप्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, सहायक महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, सहायक महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा,  प्रेमचंद शर्मा, प्रगतिशील कृषक, एनजीओ, एफपीओ के प्रतिनिधि एवं नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment