Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखण्ड : प्रतीक्षारत डीएलएड प्रशिक्षुओं को सहायक अध्यापक प्राथमिक भर्ती में शामिल होने का अवसर, जानिए खबर

प्रतीक्षारत डीएलएड प्रशिक्षुओं में होली-दीपावली जैसा माहौल

देहरादून | उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञप्तियों में संशोधन के बाद डीएलएड प्रशिक्षुओं में होली-दीपावली जैसा माहौल है। शासनादेश दिनांक 29 मई, 2024 के तहत प्रदान की गई अनुमति के क्रम में, राज्य के समस्त जनपदों द्वारा क्रमशः 11-06-2024 एवं 13-06-2024 को विस्तृत विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रतीक्षारत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा दायर गतिमान विशेष अपील में मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 08-07-2024 को पारित अंतरिम निर्णयादेश के अनुपालन में जनपद स्तर पर निर्गत विज्ञप्तियों में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य के समस्त डायटों में प्रशिक्षणरत द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षुओं, जिनकी परीक्षा दिनांक 06-07-2024 को सम्पन्न हुई थी, को विज्ञप्ति में आवेदन करने हेतु दिनांक 20-07-2024 तक अवसर प्रदान किया गया है। इस फैसले से प्रतीक्षारत प्रशिक्षुओं में खुशी का माहौल है। डीएलएड प्रशिक्षु याचिकाकर्ताओं के पक्ष में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश ने उनकी आशाओं को पुनर्जीवित कर दिया है। प्रतीक्षारत प्रशिक्षुओं ने इस अवसर पर कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, किन्तु कभी पराजित नहीं।” प्रतीक्षारत डायट प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि, डोईवाला महाविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, अधिवक्ता अंकित तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय न्याय और सच्चाई की जीत है।उत्तराखण्ड के प्रतीक्षारत डीएलएड प्रशिक्षुओं को सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के पद पर चयन प्रक्रिया में शामिल होने का यह सुनहरा अवसर मिला है, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिल मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल प्रतीक्षारत प्रशिक्षुओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह न्याय और सच्चाई की जीत का प्रतीक भी है। यह दिखाता है कि संघर्ष और धैर्य के साथ, किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालयों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रशिक्षु अध्यापक अब अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार हैं, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है।

Leave A Comment