Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



उत्तराखंड :: प्रदेशभर में महाशिवरात्रि की धूम,बम बम महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

 

देहरादून। उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। सुबह से प्रदेश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं घंटे-घड़ियालों व शंख की ध्वनियों के बीच बाबा भोलेनाथ के जयघोष से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही। यहां हर वर्ष मेला भी लगता है। हजारों की संख्या में लोग मेले का लुफ्त उठाने के लिए भी पहंुचे है। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर और अन्य सभी शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल मिली। दक्षेश्वर महादेव मंदिर और तमाम मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का जलाभिषेक को तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना व दान पुण्य किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों ने मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। काशीपुर के तमाम मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पर श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प व दूध आदि से भगवान शिव की आराधना की। इस मौके पर साथ ही श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। तमाम शिवालयों में अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। काशीपुर में शिवरात्रि पर्व पर दो दिन का मेला भी आयोजित होता है। नैनीताल जिले के रामनगर के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा।  रामनगर के गुलसिद्ध मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।. लक्सर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। घंटों लाइन में लगने के बाद भी श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मंदिरों के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु जय भोले, बम-बम भोले के नारे लगाते दिखे। लक्सर सिमली के शिव मंदिर, लक्सर पुराना शिव मंदिर, लक्सर बाजार धर्मशाला, शिवालय पथरी के जंगल पथरेश्वर महादेव, सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।

Leave A Comment