Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड : विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने सभी दायित्वधारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर दायित्वधारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दायित्वों के प्रभावी निर्वहन से न केवल योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन होगा, बल्कि अनुश्रवण और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब दायित्व के साथ पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा जुड़ जाती है, तभी सुशासन की सच्ची आधारशिला रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी दायित्वाधारी सेवा और कल्याण की भावना के साथ लोगों की आकांक्षाओं में खरा उतरने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक पर्यटन, कृषि एवं स्थानीय उत्पादों और वैलनेस का अनमोल वरदान प्राप्त है, इन क्षेत्रों में कार्य कर हम प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ा सकते हैं। उत्तराखण्ड को देवभूमि कहते हैं, यह केवल अपनी आध्यात्मिकता के लिए ही नहीं, बल्कि वीरता, प्रकृति, संस्कृति और सेवा भावना के लिए भी जाना जाता है। ऐसी पवित्र भूमि पर कार्य करने का अवसर एक सौभाग्य है, और आप सब इस सौभाग्य के सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सभी दायित्वधारी जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाते हुए, निष्ठा, कर्मठता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेकर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अनेक दायित्वधारी मौजूद रहे।इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave A Comment