Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



विभागीय परिषद के गठन से छात्र-छात्राएं बनेंगे शैक्षिक गतिविधियों के सहभागी, जानिए खबर

 

एस.एम.आर. जनजातीय पीजी कॉलेज में भूगोल विभागीय परिषद का हुआ गठन, याशिका बनी अध्यक्ष

देहरादून/साहिया (अंकित तिवारी) | सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में विभागीय परिषद का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं ने आपसी सहमति से परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। याशिका को अध्यक्ष, रविता को उपाध्यक्ष, निहारिका को सचिव, शुभम को सहसचिव, और ऋषिता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा पांच अन्य सदस्य—नेहा, निकेश चौहान, सोनिया चौहान, अंबिका, और आशीष—भी परिषद में शामिल किए गए हैं।इस महत्वपूर्ण अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परिषद विभाग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि यह छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद और समन्वय को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही यह शैक्षणिक और अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियों को भी सशक्त बनाने में सहायक होगी। परिषद के गठन का उद्देश्य छात्रों को न केवल शैक्षिक अनुभव प्रदान करना है, बल्कि उनके नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करना है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रिंकूदास भारती, ने छात्रों को शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे वैश्विक और क्षेत्रीय भौगोलिक समस्याओं पर शोध करें और अध्ययन करें, ताकि भूगोल विभाग क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सके।इस अवसर पर नेहा, सरिता, काजल, मनीषा, सपना, मिथुनी, प्रतिमा, कपिल और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Leave A Comment