Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन दर्शन हैः श्रीश्री रविशंक

ऋषिकेश । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं आर्ट आफ लिविंग के गुरूदेव अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन महोत्सव में पधारे आर्ट ऑफ लीविंग के गुरूदेव श्री श्री रविशंकर का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री श्री रविशंकर की पूरे विश्व में पहचान हैं। उन्होंने दुनिया के अनेक अशांत देशों में जाकर शांति का संदेश दिया है। ऐसे देशों में शांति स्थापित होने के कई उदाहरण विद्यमान है। हाल ही में दिल्ली के दंगाग्रस्त क्षेत्रों में दंगा पीड़ितों के मध्य जाकर उन्होंने वहां शांति बहाली में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री श्री रविशंकर ने देश व दुनिया को योग से परिचित कराया है। जिस देश में वे जाते हैं वहां योग का वातावरण भी बनाते है। उन्होंने कहा कि योग में बड़ा आकर्षण है। हमारी भाषा नहीं समझने वाले देश भी इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इस प्रकार योग का आकर्षण उन्हें भारत से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। दुनिया को एक सूत्र में बांधने का भी कार्य योग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मन, कर्म एवं वचन से योग की साधना पर साधक की भांति ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज योग को दुनियां के अधिकतर देशों ने अपने दैनिक जीवन में उतार लिया है फिर भी वे योगा विद स्प्रिचुअलिटी की तलाश में देवभूमि उत्तराखण्ड आ रहे है। देवभूमि के योग शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा विश्व प्रसिद्ध है जिसका परिणाम है कि आज दुनियां के अधिकतर देशों में उत्तराखण्ड के योग शिक्षक योग की शिक्षा दे रहे है। उन्होने कहा कि योग लोगो को लोगो से जोड़ने, तनाव कम करने, रोग व द्वेश को तोड़ने और अपने-आप से जुड़ने का साधन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने गंगा रिर्सोट परिसर में स्थापित मेडिटेशन एण्ड होलिस्टिक हेल्थ सेंटर का भी शुभारम्भ किया। श्री श्री रविशंकर ने उपस्थित योग प्रेमियों एवं योगाचार्यो आदि को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया में योग का महत्व सबसे ज्यादा है। उत्तराखंड की देवभूमि से योग का संदेश विश्व में फैला है। योगियों का यह क्षेत्र अपना घर है, योग में मानव मन, शरीर और वातावरण को स्वस्थ बनाने की ताकत है। आज विश्व में 2 बिलियन लोग योग से जुड़े हैं। योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन दर्शन है, जो प्रकृति, संस्कृति एवं सम्पता से जुड़ने का भी माध्यम है। योग तनाव व अवसाद को कम करने के साथ ही खुशहाल और सामान्य जीवन जीने का भी माध्यम है। यह चुनौतियों का सामना करने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि योग की भक्ति, कर्म एवं ज्ञानयोग आदि विद्याये हमारे जीवन का आनन्दित करती है। उन्होंने कहा कि गंगा का यह पावन क्षेत्र योग को बेहतर माहौल प्रदान करता है। उन्होंने सभी साधको से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने की अपेक्षा की। यह हमारा स्वच्छ देवभूमि को और स्वच्छ बनाने में बड़ा योगदान होगा। श्री श्री रविशंकर ने दिल्ली से ऋषिकेश व देहरादून तथा चारधाम सड़क योजना के निर्माण कार्यों के साथ ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ आदि क्षेत्रों के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र के प्रयासों की भी सराहना की।

Leave A Comment