Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



रेल मंत्री ने जनता को परोसा शुगर कोटेड पोटेशियम साईनाइड : किशोर उपाध्याय

kishorदेहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर चलते हुए देवभूमि उत्तराखखण्ड की इस बजट में घोर उपेक्षा की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्री ने रेल बजट के नाम पर ‘शुगर कोटेड पोटेशियम साईनाइड’ जनता के सामने परोसा है। उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों को बड़ी आशा थी कि यह रेल बजट उत्तराखण्ड के लिए कुछ आशाओं का सृजन करेगा, लेकिन पिछले रेल बजट की तरह ही इस बार भी केन्द्र की मोदी सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की आशाओं पर तुषारापात किया है। पहले से ही केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की उपेक्षा का दंश राज्य की जनता झेल रही है और अब रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने उपेक्षा के इस दर्द को और अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एवं देश की जनता को ठगने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र चार धामों को रेल सेवा से जोड़ने के लिए जिन जुमलों का उपयोग किया था इस रेल बजट ने उस पर अपनी मोहर लगा दी है। केन्द्र की मोदी सरकार ने रेल बजट में राज्य की उपेक्षा कर एकबार फिर जता दिया है कि उसे उत्तराखण्ड के विकास से कोई लेना-देना नही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने कुछ जुमलों का प्रयोग किया था, जैसे अच्छे दिन आयेंगे, 15 लाख नकद व 25 हजार पेंशन देंगे, मंहगाई कम करेंगे, रोजगार बढ़ायेंगे, इसी प्रकार प्रभु ने भी नव अर्जन, नव मानव, नव संरचना जैसे जुमलों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज ही अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने बड़े-बड़े दावे किये थे और कहा था कि भाजपा के पांचों सांसद और स्वयं वे रेल बजट में उत्तराखण्ड को न्याय दिलाने का काम करेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी के पांचों सांसदों तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को उत्तराखण्ड की जनता को जवाब देना पड़ेगा कि वे इस रेल बजट में उत्तराखण्ड को न्याय क्यों नहीं दिला पाये और क्या अब उन्हें अपने पदों पर रहने का नैतिक अधिकार है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस रेल बजट को प्रतिगामी, विकास विरोधी, मंहगाई को बढ़ाने वाला, गरीब व आम आदमी की कमर तोड़ने वाला तथा भारतीय रेल को 18वीं सदी में पहुंचाने वाला बताया है। बजट पूरी तरह दिशाहीन है, और इसको रेलवे बजट कहा भी जाय या न कहा जाय कि आज के दिन यह सबसे बड़ा सवाल है।

Leave A Comment