फ्री बिजली मात्र चुनावी स्टेंट : गौड़
देहरादून | आम जनता में चर्चा है कि उत्तराखंड में बिजली 100 यूनिट मुफ्त वा 200 यूनिट पर 50% सब्सिडी देना मात्र चुनावी स्टेंट है । आज पीयूष गौड़ प्रदेश सचिव व कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रदेश में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली व 200 यूनिट तक 50% सब्सिडी देने की घोषणा पर अपने ब्यान से बैकफुट पर आ गए और इसे अपने शब्द वापस लेते हुए कहा कि अभी केवल विभाग से इस बाबत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है । जिसका कैबिनेट ने मंजूरी देनी है । जनता से…
उत्तराखंड : प्रदेश के छह जिलों में कोरोना के 1 मरीज मिले, जानिए और जिलो का हाल
अब तक 327252 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7352 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 14 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341307 आज कुल 33 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : धामी सरकार के कैबिनेट द्वारा लिया गया यह निर्णय, जानिए खबर
देहरादून | आज धामी सरकार के कैबिनेट द्वारा कुल 9 निर्णय लिये गये | आज इस कैबिनेट में हुए फैसलों के बारे में जानकारी कैबिनेट मंत्री सबोध उनियाल द्वारा दी गई। 1. कैम्पा अधिसूचना के अन्तर्गत प्राधिकरण के वार्षिक लेखा वित्तीय वर्ष 2013-14,2014-15,2015-16, 2016-17 को विधानमण्डल के पटल पर रखा जायेगा। 2. उत्तराखण्ड वन विकास निगम में स्केलर संवर्ग में 02 वर्ष की दैनिक श्रम अवधि सेवा को समयमान वेतनमान/एसीपी को जोड़ने के लिये विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया जिसमें वित्त और न्याय विभाग के अधिकारी होंगे। 3. देहरादून महायोजना-2025 के जोनल प्लान में सरकारी…
हरिद्वार : वेब सीरीज देख “ताऊ गैंग” करते थे लूट
हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में शहर की अब तक की सबसे बड़ी डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 48 घंटे बाद ही इस घटना के खुलासे के दूसरे चरण में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले ताऊ गैंग के पांच अन्य अज्ञात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में सतीश चैधरी (पुत्र महेंद्र निवासी थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर), अमित उर्फ फौजी (पुत्र किरण पाल निवासी थाना भवन शामली), संजय उर्फ राजू (पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बसोदी थाना शिकारपुर जिला…
उत्तराखंड में काँवड़ यात्रा स्थगित, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित…
उत्तराखंड : देहरादून में आज मिले कोरोना के 11 मरीज, देहरादून में अभी भी 267 सक्रिय मरीज, जानिए और जिलो का हाल
अब तक 327112 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7351 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341274 आज कुल 44 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
पहचान : कोरोना योद्धा सम्मान से समाजसेविका रमनप्रीत कौर हुई सम्मानित
देहरादून । प्रसिद्ध समाज सेविका एवं मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रमनप्रीत कौर को कोरोना महामारी के चलते मानवता की सेवा के लिये उत्तर भारत श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महासचिव राजनितिन सिंह रावत ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र और उत्तरदायित्व सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के सम्मान पट्टा से सम्मानित किया। परिषद के महासचिव राजनितिन रावत ने अपनी राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका उत्तरदायित्व मंै समाज सेविका रमनप्रीत कौर के कृतित्व पर प्रकाश डाला है। रमनप्रीत कौर के इस सम्मान से नावाजे जाने पर मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने उन्हें वधाई…
दुःखद : रामगंगा में बहे पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं
अल्मोड़ा। रामगंगा नदी के तेज बहाव में बहे मुरादाबाद के पर्यटक पिता पुत्र का 24 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। पुलिस के गोताखोरों के बाद अब एसडीआरएफ का दल बुला लिया गया है। रात में बारिश तेज होने से सर्च अभियान रोक दिया गया था। सुबह पर्यटक राजेश कुमार राणा व उसके आठ वर्षीय पुत्र कार्मिक को सुरक्षित खोजने के लिए एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फिलहाल दोनों को नहीं खोजा जा सका है। उधर मुरादाबाद से राजेश के अन्य स्वजन भी मरचूला पहुंच गए हैं। बीते रविवार को बैंक कॉलोनी पूनम विहार…
उत्तराखंड : प्रदेश में कुछ नियम के साथ 20 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ़्यू को हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया है | 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में बढ़ा दिया गया है । उत्तराखंड में कोरोना कर्फ़्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है, हालांकि इस दौरान सरकार की तरफ कई रियायत दी गई है | कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे इस बार | इसके अलावा एयरपोर्ट और पर्यटक स्थल के लिए नियम बदले गये हैं | जिलाअधिकारी को जिले में यह बदलाव की जिम्मेदारी दी गयी है | बाकी सभी नियम यथावत रहेंगे |
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीज हुए हज़ार से कम, जानिए और जिलो का हाल
अब तक 326968 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7341 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341230 आज कुल 51 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में दो मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट





























