‘इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल-2.0‘ का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आईटी पार्क, देहरादून में इंडिया ड्रोन फेस्टिवल-2.0 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ने एनटीआरओ के सहयोग से इस क्षेत्र में बहुत कम समय में काफी प्रगति की है। आज के तकनीकी युग में ड्रोन का बहुआयामी उपयोग हो सकता है। उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में ड्रोन की उपयोगिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।…
नैनीताल हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे आर.बी. मलिमथ
देहरादून । नैनीताल हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस के नाम पर फैसला हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा लिए गये फैसले के अनुसार आर.बी.मलिमथ की नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति होगी, जो नैनीताल हाईकोर्ट के 11वें चीफ जस्टिस होंगं। वर्तमान में आर.बी. मलिमथ कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी गयी है। आर.बी. मलिमथ वर्तमान कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत हैं जो नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश रगंनाथन की जगह पदभार संभालेंगे। जो दो नवम्बर…
गैरसैंण में विधानसभा सत्र तीन मार्च से, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने विधानसभा में मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारा प्रयास गैरसैंण में पहली मार्च से विधानसभा सत्र आयोजित करने का था, किन्तु दो मार्च को अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव तथा मार्च के दूसरे सप्ताह में होली के दृष्टिगत विधानसभा सत्र को 3 से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यह भी कहा कि बुधवार व गुरूवार को सभी मंत्रियों के विधानसभा में उपस्थित रहने से आम जनता को और अधिक सुविधा होगी।
आयोग की परीक्षाओं में न होने पाए कोई गड़बड़ी : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव को आयोग की परीक्षाओं को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि आयोग द्वारा सम्पादित की जाने वाली परिक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर उसकी व्यापक स्तर पर जांच की जाए तथा जांच में दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराये जाने की भी प्रभावी व्यवस्था की जाए। इसके…
जरा हटके : पत्नी से लड़ाई झगड़ा फिर पति का शांतिभंग में चालान, जानिए खबर
विकासनगर | सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलात बैरियर के पास घर में पत्नी के साथ हाथापाई कर लड़ाई झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सहसपुर थाना चीता पुलिस के कर्मी क्षेत्र में गश्त पर थे। मंगलवार तड़के वन विभाग के बैरियर के पास संजीव कौशिक पुत्र कृष्ण कौशिक घर में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था। आरोपी मारपीट पर उतारु था। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। जिस पर सहसपुर पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसओ…
परिवर्तन नहीं, अफवाहें विरोधियों का षड़यंत्रः भगत
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने उत्तराखंड में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा और इस प्रकार की अफवाहें गहरे षड़îन्त्र का परिणाम हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने आज प्रदेश में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को पूर्ण विराम देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि…
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विकासनगर । सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सहसपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी शहजाद पुत्र इकबाल निवासी लखनवाला नेवट से फोन पर उसकी दोस्ती करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई। जिसके बाद…
उत्तराखंड : एनडी तिवारी के “पाँच साल” की राह पर सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | उत्तराखण्ड मुख्यमन्त्री बदले जाने की वायरल हो रही खबरों का असर है कि उत्तराखण्ड के हर जिले के हर चैराहे और रेस्तरां में अब इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि क्या वाकई उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जगह किसी अन्य ताजपोशी करने का मन भाजपा हाईकमान ने बना लिया है या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत ही अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। फिलहाल उत्तराखण्ड का इतिहास इस बात की गवाही नहीं देता। फिर भी बहुत से ऐसे कारण है जिनके कारण त्रिवेन्द्र रावत अपना कार्यकाल पूरा कर सकते है। गौरतलब है कि राज्य बनने के…
देवभूमि में ‘पॉलीटेक्निक स्पोर्ट्स मीट 2020’ का समापन
देहरादून | देव भूमि ग्रूप ओफ़ इंस्टीटूशंस मे पाँच दिवसीय ‘स्पोर्ट्स मीट 2020’ का समापन किया गया।छात्रों और युवाओं ने क्रिकेट,वॉली बॉल, शतरंज, बास्केट बॉल और बैड्मिंटॉन के फ़ाइनल का जमकर लुत्फ़ उठाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भरिगरज सिंह पठानिया थे।कार्यक्रम के समन्वय की ज़िम्मेदारी डिपार्टमेंट ओफ़ पोलीटेक्निक ने निभायी। क्रिकेट के फ़ाइनल को जी.आइ.ऐस देहरादून की टीम ने 4 विकेट से जीता और रनर अप डी.बी.आइ.टी की टीम रही। मैन ओफ़ टूर्नामेंट रजत और मैन ओफ़ मैच मौ. ताहा रहे।विजेता और उपविजेता टीम को ट्रोफ़ी और इनामी राशि दी गयी। बास्केट बॉल का फ़ाइनल डी.आइ.टी…
आढ़तियों के चालान पर पूर्व अध्यक्ष आए बचाव में, जानिए खबर
देहरादून। मण्डी समिति द्वारा आढ़तियों के चालान किए जाने पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष मण्डी समिति रविंद्र सिंह आनंद उनके बचाव में खुलकर सामने आ गए है। ज्ञात हो कि गत दिवस मेयर द्वारा मण्डी समिति सचिव का एक लाख रुपये का चालान किए जाने के बाद हरकत में आई मण्डी समिति ने आढ़तियों के चालान काटने शुरू किए, जिसके बाद आढ़तियों द्वारा पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति से फोन पर गुहार लगाई गई। इस पर वहां पहुंचे रविंद्र सिंह आनंद मंडी समिति के बर्ताव से खासे नाराज दिखे और उन्होंने सचिव के दफतर पहुंच कर…






























