Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



बरातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

देहरादून | टिहरी में थौलधार ब्लाक में सुवाखोली-भवान-नगुण मोटर मार्ग पर बीती रात बरातियों की एक कार गैर नगुण बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ पहुंचाया। एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे उत्तरकाशी रेफर किया गया। तहसीलदार उपेंद्र दत्त बहुगुणा ने बताया कि देहरादून से अपने दोस्त की शादी में जसपुर गांव जा रहे बरातियों की कार यूके 07डी-एन0201 नगुण बैंड में अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।  कार चालक देवेंद्र शर्मा…

Read More

सीएम ने सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेले का किया उद्घाटन

चमोली | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व0 शेर सिह दानू की स्मृति में सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पूर्व विधायक स्व0 शेर सिंह दानू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के प्रतीक है। पर्वतीय समाज के मेलों का स्वरूप अपने में ही एक आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि मेले लोगों को आपसी…

Read More

लाइकी ने डिजिटल पार्टनर के रूप में दबंग 3 के लिए किया सहयोग

देहरादून । सिंगापुर आधारित बीगो टेक्नोलाजी की ओर से अग्रणी विश्वस्तरीय शार्ट वीडियो क्रिएशन प्लेटफार्म लाईकी ने डिजिटल पार्टनर के रूप में दबंग 3 को प्रमोट करने के लिए सलमान खान फिलम्स के साथ हाथ मिलाया हैं। दबंग-3 सलमान की उन फिल्मों में से एक है, जिसका सलमान खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तमाम रेकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। लाइकी यूजर्स एसकेएफ आधिकारिक लाइकी अकाउंट और दूसरे सोशल प्रोफाइल से इस फिल्म से जुड़े चैलेंज, हुड हुड दबंग में हिस्सा ले सकेंगे। यूजर्स को इस चैलेंज में…

Read More

फिल्म उद्योग उत्तराखण्ड राज्य में शूटिंग के लिए हो रहे आकर्षित: डॉ अनिल चन्दोल

गोवा/देहरादून | गोवा में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय भारत फिल्म उत्सव में शुक्रवार को फिल्म बाजार के विशेष सत्र में विभिन्न राज्यों द्वारा फिल्मों की शूटिंग के लिए अपनाई जा रही एकल खिड़की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए फिल्म फैसिलेशन ऑफिस के प्रमुख विक्रमाजीत रॉय ने कहा कि राज्य सरकारों को एकल खिड़की सुविधा को ऑनलाइन किया जाना चाहिए और इसको फिल्म सुविधाकरण कार्यालय से भी लिंक किया जाना चाहिए ताकि देश-विदेश के फिल्मकारों को अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि एकल खिड़की सुविधा के लिए आने वाले साल…

Read More

एडवेंचर टूरिज्म की सम्भावनाएं बहुत : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाईन, देहरादून में सविया ऐविएशन प्राईवेट लिमिटेड एवं उत्तराखण्ड पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हाॅट एयर बलून शाॅ का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस हाॅट एयर बलून शाॅ की शुरूआत होने से उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर युवाओं का रूझान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में एडवेंचर टूरिज्म की बहुत सम्भावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हाॅट एयर बलून आने वाले समय में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा रूप लेगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में…

Read More

उत्तराखण्ड की बेटी ने बढ़ाया मान, डा. नेहा शर्मा हुई सम्मानित

देहरादून। उत्तराखण्ड का नाम एक बार फिर उत्तराखण्ड की बेटी ने रौशन किया है। फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की जनरल सेक्रेटरी एवं त्रिकोण सोसायटी की अध्यक्ष डा. नेहा शर्मा स्किलिंग के क्षेत्र में कार्य करने एवं अब तक 3000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मानित किया गया। शिखर आर्गेनाइजेशन फाॅर सोशल डवलपमेंट, फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड, त्रिकोण सोसायटी एवं दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 7वें नेशनल सीएसआर समिट 2019 का अयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा के अधिकार क्षेत्र में सीएसआर की उपयोगिता…

Read More

जरा हट के : छात्रों ने बनाएं 120 से अधिक तरीके के पराठे

देवभूमि के छात्रों ने लगाए आकर्षित स्टॉल देहरादून | देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के होटल मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा 120 से अधिक तरीकों के परांठे बनाए गए एवं स्टॉल्स लगाकर प्रस्तुत किए गए | इस कार्यक्रम का आगमन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन बंसल द्वारा किया गया | कार्यक्रम के दौरान होटल मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष दीपा चावला ने कहा की सर्दियों के मौसम मैं गरम गरम पराठे का मजा ही कुछ और होता है l इसी के साथ हमारे बच्चों ने एक नया एवं प्रशंसनीय कार्यक्रम आज प्रस्तुत किया जहा उन्होंने 120 से अधिक विभिन्न प्रकार के परांठे बनाए जिसमें…

Read More

सरकार ने मानी आयुर्वेदिक कालेजों के आन्दोलनरत छात्रों की माँग, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निजी आयुर्वेदिक कालेजों के आन्दोलनरत छात्रों के आन्दोलन को समाप्त करने के लिये प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये भी सभी सम्बन्धित को निर्देश दिये जाय। उन्होंने कहा कि छात्रों का लम्बे समय तक आन्दोलनरत रहने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अतः इस सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय के स्तर से समय समय पर जारी निर्देशों का गहनता से अनुश्रवण किया जाये। गुरूवार को सचिवालय में आयुष विभाग से…

Read More

बैंक शाखाओं में कार्य का समय 10 बजे से 4 बजे तक

banking

भोजनावकाश आधा घंटे का, लेकिन काउंटर खुला रखने का प्रावधान देहरादून । विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारी 2 बजे के बाद नकद लेन-देन तथा कार्य करने में टाल-मटोल करते देखे जाते हैै। कुछ बैंक काउंटर तो भोजनावकाश के बहानेे लम्बे समय तक बन्द कर दिये जाते है जबकि यह स्पष्ट नियमों का उल्लंघन तथा उपभोक्ता सेवा में कमी है। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को प्रमुख बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा विभिन्न प्रमुख बैंकों के लोेक सूचना अधिकारियोें सेे बैंक शाखाओं में कार्य का समय, भोजनावकाश का…

Read More

फिल्म हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड: डॉ बिष्ट

पणजी/देहरादून । गोवा में आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय भारत फिल्म उत्सव में फिल्म बाजार में गुरूवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल्म विकास परिषद्, उत्तराखण्ड के सूचना महानिदेशक डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में तेजी से कार्य किया जा रहा है, एवं एकल खिड़की के माध्यम से शूटिंग के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। फिल्म बाजार में आयोजित विशेष सत्र में बोलते हुए डॉ. बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड तेजी से फिल्म हब के रूप में विकसित हो रहा है और बालीवुड से…

Read More