Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



अल्मोड़ा कैबिेनेट बैठक : सीएम त्रिवेंद्र ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

अल्मोड़ा/देहरादून । राज्य कैबिनेट की अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जंगली जानवरों व आपदा से होने वाली जान-माल के नुकसान की क्षतिपूर्ति अब वन विभाग की बजाय आपदा के फंड से होगी। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छह लाख बच्चों को सप्ताह में एक दिन दूध उपलब्ध कराएगा।  राज्य कैबिनेट की यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल में शुरू हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर…

Read More

गंगा की गोद से निकाले कई टन कचरा, जानिए खबर

हरिद्वार । श्रमदान में सत्संकल्पों की ऊर्जा भर जाए, तो वह महाश्रमदान बन जाता है। महाश्रमदान के ऐसे ही स्वरूप की मनोरम झांकी कुंभनगरी हरिद्वार का हृदय स्थल माने जाने वाले हरकी पैड़ी से लेकर ललताराव पुल के बीच देखने को मिली। हाथ में खुरपी, तगाड़ी, झाडू लिए हजारों पीतवस्त्रधारी लोकसेवी गंगा मैय्या की गोद में बिखरे हुए थे, जो निर्मल गंगा अभियान के संदेश को विश्व भर में फैलाने के लिए कृतसंकल्प थे। हरकी पैड़ी से लेकर ललताराव पुल तक को सात सेक्टर में बाँटकर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के अनुभवी कार्यकर्त्ताओं के नेतृत्व में करीब बारह सौ से अधिक…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने अल्मोड़ा में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकापर्ण

अल्मोड़ा | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार का अल्मोड़ा में 327 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान व शोध संस्थान (मेडिकल कालेज) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कालेज के अवशेष निर्माण कार्यों को यथाशीध्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि एम0सी0आई0 की टीम द्वारा मेडिकल कालेज के निरीक्षण से पूर्व जो अवशेष कार्य एवं उपकरण आदि क्रय किये जाने हैं उन्हें यथाशीघ्र क्रय करना सुनिश्चित किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मेडिकल कालेज में फैकल्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र पिथौरागढ़ के लिए दो योजनाएं स्वीकृत कर धनराशि जारी की

देहरादून| मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के लिए दो योजनाएं स्वीकृत कर उनके लिए धनराशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए 313 लाख रूपये लागत की पिथौरागढ़ पेयजल योजना के अन्तर्गत पी.डब्लू.डी गेस्ट हाउस में 520 किलोलीटर क्षमता के जलाशय के निर्माण के लिये अवशेष धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही, पिथौरागढ़ में विकासखंड वीण में ट्रांसपोर्ट नगर एंजेला एंजोला रंग हॉस्टल के लिए सोलर हैंड पंप लगाए जाने की स्वीकृति के साथ ही इस योजना के लिये भी पूरी धनराशि जारी कर…

Read More

आर्किटेक्चर के क्षेत्र में देवेश हासिल कर रहे नए आयाम

देहरादून । देवेश नैनवाल, देहरादून के प्रख्यात वास्तुकार, या पूरे यू कहें कि उत्तराखंड के इस शख्स ने अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव को बहुत नजदीक से  देखा है, लेकिन उसने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान भी एक की है। यही कारण है कि आज आर्किटेक्चर की दुनिया में उनकी अपनी एक पचहान है। उनके कार्यालय आर्किटेक्चर कंसलटेंस के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि वे नैचुरल मटीरियल पर फोकस कर के कार्य कर रहे है। साथ ही पहाड़ के युवाओं को भी ट्रेन कर रहे है।  यही नहीं यदि कोई युवा आर्किटेक्चर के क्षेत्र में…

Read More

पत्रकार के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जानिए खबर

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में फैशन शो के दौरान पत्रकार से गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में, एक फैशन शो का आयोजन हो रहा था जिसको कवर करने के लिए पत्रकार रोहित छाबड़ा भी गया था। बताया जाता है कि यहां आशुतोष मिश्रा और साजिद खान नाम के दो युवक वहां पहुंचे और फैशन शो बंद करने की धमकी देने लगे…

Read More

वन्दना मिस एवं मीना शर्मा मिसेज का जीती खिताब

देहरादून । आरडी इंटरनेशनल एंड प्रोडक्शन के बैनरतले मिस्टर, मिस एंड मिसेज के ग्राड फिनाले का आयोजन किया गया। इस  वाइल्ड कार्ड एंटी ने इस फिनाले को और भी रोचक बना दिया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर विजेता को दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड के विजेता शिवम  भारद्वाज रहे तो फर्स्ट रनर अप अमन कुमार व दुसरे रनर अप अमन सूर्यवंशी रहे। मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड  की विजेता वन्दना शर्मा रही , फर्स्ट रनर अप शिवांगी आर्य व सैकेण्ड रनर अप जोया  खान  रही। मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड मे मीना शर्मा प्रथम…

Read More

वनकर्मी को गुलदार ने बनाया निवाला, शव झाड़ियों से बरामद

देहरादून । कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन की प्लेन रेंज में बीती देर शाम गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड पर वनकर्मी ने हमला कर दिया। घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह वनकर्मी का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। जिसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद कई टीमें गठित कर वन कर्मी के शव को ढूंढने का प्रयास किया गया था। देर रात तक जंगल में कॉम्बिंग की गई, लेकिन अंधेरे के कारण वनकर्मी का शव नहीं मिल पाया। वहीं, सोमवार…

Read More

साध्वी प्राची ने अपने जान का बताया खतरा

हरिद्वार । जब तक सरकारें फतवों और फतवा जारी करने वालों पर नकेल नहीं कसती हैं तब तक देश में स्थिति समान्य नहीं हो सकती। जिस दिन सरकार ने फतवा जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी उस दिन से जेहादी मानसिकता पर रोक लग जाएगी। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब हिन्दुवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने जेहादी मानसिकता के लोगों ने अपनी जाने का खतरा बताया है। उन्हांेने सुरक्षा मुहैय्या कराने के लिए पीएमओ कार्यालय व गृह मंत्रालय समेत यूपी व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तथा डीजीपी को पत्र भेजकर सुरक्षा प्रदान करने…

Read More

पुलिस स्मृति परेड : पुलिसकर्मियों के लिए सीएम ने की कई घोषणाएं

देहरादून । पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति परेड आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस स्मृति परेड में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल से निरीक्षक तक के पुलिस कर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते को 150 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये करने, पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2500 रूपये करने एवं…

Read More