Wednesday, September 16, 2026
दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -Wednesday, September 16, 2026
चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -Wednesday, September 16, 2026
कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -Wednesday, September 16, 2026
पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -Saturday, September 12, 2026
पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -Saturday, September 12, 2026
फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -Saturday, September 12, 2026
देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -Saturday, September 12, 2026
देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -Friday, September 11, 2026
अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -Friday, September 11, 2026
नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -Friday, September 11, 2026
जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -Friday, September 11, 2026
दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -Friday, September 11, 2026
काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -Thursday, September 10, 2026
दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -Wednesday, September 9, 2026
राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -Wednesday, September 9, 2026
चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -Wednesday, September 9, 2026
छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -Tuesday, September 8, 2026
अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -Tuesday, September 8, 2026
इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -Tuesday, September 8, 2026
देहरादून। उत्तराखंड में नीट यूजी के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले को लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। मामले में चार छात्राओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जाति और क्षेत्र के आधार पर जारी किये जा रहे मामलों को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने कहा है कि वो इस मामले को लंबे समय से उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने उनकी शिकायत नहीं…
देहरादून। पर्वों का राजा एवं पर्वाधिराज पर्यूषण दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और आत्मबोध का स्वर्णिम अवसर है। इसी पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ हुआ।प्रातःकाल मंदिरों में घंटियों की मधुर गूंज के साथ पूजन, प्रक्षाल, नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया, जो 16 सितंबर से 27 सितंबर तक लगातार आयोजित किया…
चमोली। मंगलवार को जिले के कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में तैरने उतरा एक व्यक्ति बह गया। व्यक्ति के बहने की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस का नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। बहे व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू लगाई गयी है। पुलिस को लोगों द्वारा मिली सूचना के अनुसार मंगलवार को कर्णप्रयाग नगर में पोखरी विकासखंड निवासी सतीश कुमार खाली, नदी के बीच एक दुर्गम चट्टान पर खड़ा था। कुछ देर बाद वह चट्टान से नदी की ओर उतरा और तैरते हुए आगे बढ़ने…
देहरादून। स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, जनभागीदारी और सफाई मित्रों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में राज्य के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश…
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के एनएसएस स्वयंसेवी सौरभ और कु. भूमिका को वर्ष 2026 के एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी साईं सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों विद्यार्थियों का चयन एनएसएस गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय सहभागिता के आधार पर किया गया है। पुरस्कार समारोह दो अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।साईं सृजन पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। इसके तहत महाविद्यालय द्वारा चयनित दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न, जूट बैग तथा 1100-1100 रुपये की नकद…
Sep 16, 2026
Sep 16, 2026
Sep 16, 2026
Sep 16, 2026
Sep 12, 2026
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 4जी व 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के लिए सर्विस प्रोवाइडरों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय समितियों के गठन की बात कही। उन्होंने सर्विस प्रोवाइडरों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक आईटीडीए को नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी स्तर पर…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, वन, समाज कल्याण एवं खेल विभाग के अंतर्गत घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी विभागों को घोषणाओं के पूर्ण किए जाने में देरी न किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा सीएम घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर शीघ्र अपडेट की जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा सेल को भी अद्यतन जानकारी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्य सेवक संवाद के तहत ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यभर से आए होमस्टे संचालकों से बातचीत कर राज्य में होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया गया है। होम स्टे संचालक प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ठहरने अच्छी सुविधा के साथ राज्य की संस्कृति, परंपरा, खानपान, पहनावे से भी अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा…
हल्द्वानी/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। करीब 40 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने कुछ ही मिनटों में पूरी कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। इस सफल उड़ान के साथ ही प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। जिसके माध्यम से अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा….
देहरादून। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाया जाए। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के सबंध में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं, हॉस्टल और बाउंड्री वॉल की व्यवस्था के साथ ही…
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा हुआ आयोजन देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा तिलक रोड, खुड़बुड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट चित्रों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का जिस प्रकार प्रदर्शन किया है, वह वास्तव में सराहनीय एवं काबिले-तारीफ है। विशेष रूप से नेपाल त्रासदी को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में उनकी संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से…
देहरादून। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) के अंतर्गत जनपद देहरादून में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक विशेष शपथ अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष चैहान 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद के शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, होटल एवं होम स्टे सहित विभिन्न संस्थानों में व्यापक स्तर पर अनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग…
देहरादून। किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशील पहल को धरातल पर उतारना शुरू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए…
समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण लंबित शमनीय आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक ऋण, पारिवारिक एवं दीवानी मामलों की होगी सुनवाई देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के अनुपालन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 12 सितंबर (शनिवार) को माननीय उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित वादों एवं विवादों का आपसी सहमति, समझौते और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी तथा शमनीय आपराधिक मामलों सहित विभिन्न प्रकार के ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिनका…