दृष्टि दिव्यांगों ने धूमधाम से किया बसन्त ऋतु का स्वागत…
देहरादून | राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श विद्यालय में बसन्त ऋतु का स्वागत विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा के साथ किया।दृष्टिदिव्याग बच्चों ने खुद ही सजावट और फिर संस्थान के निदेशक नचिकेता राउत व प्रधानाचार्य डॉ गीतिका माथुर के साथ पूजाअर्चना व हवन में शामिल हुए। इस सारी व्यवस्था का जिम्मा कक्षा ग्यारवीं को दिया गया था।जिसे विकाश शर्मा व शुभम मुख्य रूप से देख रहे थे।पूरे पूजन का शमा बांधा बच्चों की भजन प्रस्तुति ने। जिसमें गाने वाले के साथ -साथ सम्पूर्ण विद्यालय के बच्चे भी झूम रहे थे।जिसकी सराहना स्वयं निदेशक…
सीएम उत्तराखण्ड के नव नियुक्त आई.टी और आर्थिक सलाहकार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके नव नियुक्त आई.टी सलाहकार रविन्द्र दत्त और आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवों का लाभ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में राज्य को प्राप्त होगा। भेंट के दौरान नव नियुक्त सलाहकारों ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आई.टी सलाहकार रविन्द्र दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आई.टी. क्षेत्र के अग्रणी…
देहरादून से ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से
हरिद्वार। देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बहुत जल्द शुरू होना है। दून रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य चल रहा है। जिसके चलते पिछले 10 नवंबर 2019 से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद है। लेकिन अब प्लेटफार्म और रि-मॉडलिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनों का संचालन 8 फरवरी से शुरू होगा। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। जिन ट्रेनों का संचालन 8 फरवरी से शुरू होने वाला है, उनमें नंदा देवी, शताब्दी, काठगोदाम जन शताब्दी, लाहौरी समेत…
राज्य कैबिनेट बैठक : त्रिवेंद्र सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 18 प्रस्ताव आए, दो प्रस्घ्ताव पर सब कमेटी बनाई गई है, जबकि एक प्रस्घ्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश परिवहन प्राविधिक सेवाओं में भर्ती के लिए अधिकतम आयु 35 से बढ़ाकर 42 साल कर दी। वैट के पुराने मामलों की सुनवाई के लिए समय जनवरी से बढ़ाकर मार्च किया गया। पीडब्लूडी विभाग में वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन चार किश्तों में दी जानी थी, सर्वोच्च न्यायालय ने 03 माह में देने को कहा था, अब सरकार पुनर्विचार के लिए अवधि बढ़ाने के…
रूद्रपुर में महिला स्पोट्र्स कॉलेज की स्थापना की जाएगीः सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य एवं लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि खेलों इंडिया में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि ऑलम्पिक 2024 को लक्ष्य बना कर हमें अपनी तैयारियां करनी होंगी। इसके लिए सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें खेलने और खिलाने के साथ-साथ कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों को…
राज्य में धार्मिक पर्यटन की तस्वीर को बदल देगा उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड
देहरादून | उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने राज्य में स्थापित मंदिरों की व्यवस्था को एकरूपता देने और राज्य में चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड बनाकर एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार को उम्मीद है कि इस व्यवस्था के बाद राज्य में चार धाम यात्रा पहले के कहीं अधिक सुचारू रूप से चलेगी। राज्य में मंदिरों की देखभाल ठीक तरीके से हो सकेगी और देवसंस्कृति के वाहक पुरोहित समाज को भी पहले से अधिक सुविधाएं मिल दी जा सकेंगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बोर्ड के गठन के बाद न सिर्फ उत्साहित…
बर्फ से गदगद उत्तराखंड की पहाड़ियां
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ एकबार फिर से बर्फ की चादर से गदगद हुआ है। उत्तराखंड में मंगलवार को फिर से मौसम ने करवट ली। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं में बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। मसूरी के आसपास, पर्यटन नगरी धनोल्टी सहित सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम, पीड़ी, गंगी और पिंस्वाड़ आदि सभी ऊंचाई वाले इलाकों जमकर बर्फबारी हुई। धनोल्टी क्षेत्र में इस सीजन की आठवीं बार की बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुफ्त उठाया। देहरादून में दिनभर बारिश होती रही, जिससे बाजारों में…
सेवानिवृत्त फौजी से रिश्वत लेते सर्वे कानूनगो को विजिलेंस ने दबोचा
देहरादून । भूमि दस्तावेजों की त्रुटि दूर करने के एवज में सेवानिवृत्त फौजी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते सर्वे कानूनगो को विजिलेंस ने उसके पटेलनगर स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कालसी स्थित घर की तलाशी लेने के लिए दोपहर में ही विजिलेंस की एक टीम रवाना कर दी गई, वहां से बैंक खातों और जमीन संबंधी कुछ दस्तावेज मिले हैं। कानूनगो ने देहरादून में स्थित घर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल…
अश्वमेघ यज्ञ स्थल को पर्यटन स्थल के तौर पर किया जाए विकसित
देहरादून । ‘ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व के अश्वमेघ यज्ञ स्थल को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय और जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा विकासनगर के समीप स्थित बाड़वाला (ऐतिहासिक जगतपुर) के संयुक्त भ्रमण के दौरान कही। पूर्व सांसद ने इतने व्यापक महत्व के तथा यहां की आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले ऐतिहासिक यद्य वेदिका स्थल के अभी तक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के साथ ही पर्यटकों से ओझल होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने इस स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करवाने और इसके विकास में हर संभव…
दुःखद : बोलेरो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
देहरादून । कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चापनू व जजरेड के बीच बीती रात एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे का है। वाहन कोरुवा से विकासनगर आ रहा था। जोकि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना…





























