Wednesday, October 21, 2026
चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -Wednesday, October 21, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -Wednesday, October 21, 2026
नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -Monday, October 19, 2026
हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -Monday, October 19, 2026
105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -Monday, October 19, 2026
देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -Saturday, October 17, 2026
मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -Saturday, October 17, 2026
मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -Friday, October 16, 2026
भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -Friday, October 16, 2026
“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -Thursday, October 15, 2026
श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -Tuesday, October 13, 2026
दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -Tuesday, October 13, 2026
आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -Tuesday, October 13, 2026
जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -Tuesday, October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -Tuesday, October 13, 2026
दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -Sunday, October 11, 2026
एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -Sunday, October 11, 2026
‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -Sunday, October 11, 2026
एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -Sunday, October 11, 2026
सपने बड़े हों और हौसले मजबूत, तो अभाव भी मंजिल का रास्ता नहीं रोक पाते। एमपी के सागर की बेटी यामिनी मौर्य ने इसका जीता-जागता उदाहरण पेश करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो का ‘सिल्वर मेडल’ जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। बुंदेलखंड अंचल की बेटी यामिनी मौर्य ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में यामिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। सागर के छावनी पुरानी सदर की रहने वाली यामिनी की यह सफलता किसी…
देहरादून। चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे। प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तय किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। विजयदशमी के पर्व पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित…
रुद्रप्रयाग । पंचकेदार के तीन प्रमुख धामों तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ, द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां विजयदशमी पर्व पर घोषित कर दी गई हैं। शीतकाल के आगमन के साथ ही हिमालय की ऊंची चोटियों पर स्थित इन धामों में नियमित दर्शन बंद हो जाएंगे और भगवान की चल विग्रह उत्सव डोलियां अपने-अपने शीतकालीन गद्दीस्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली फाटा और गुप्तकाशी होते हुए शीतकालीन…
देहरादून | सोमवार को नवरात्र पर्व के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद लोगों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की। आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिर…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है। कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। मंत्री रेखा आर्या ने 15…
Oct 21, 2026
Oct 21, 2026
Oct 21, 2026
Oct 19, 2026
Oct 19, 2026
जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है : पूर्णमति माताजी देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के परम सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट, आरके मार्बल्स) के सहयोग से आयोजित VPL आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव के तीसरे दिन जैन भवन स्थित विद्यापूर्ण लीग (VPL) स्टेडियम में धार्मिक एवं खेल गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। 4 अक्टूबर को…
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय भोजन और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 7 अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 2000 से संचालित गढ़ भोज अभियान की निरंतरता में आयोजित होने वाला यह दिवस अब उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने वाले व्यापक जन-अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष गढ़ भोज दिवस की थीम ‘गढ़ भोज-स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम’ रखी गई है। गढ़ भोज दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला…
देहरादून। उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में जून 2026 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 215 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 154 जून 2026 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है। यह खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने…
देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनसदृदिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक,…
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई, बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों कब्जाधारकों को…
मध्य प्रदेश | किसी चीज को अगर पाने की ठान लो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है, इस बात को मध्य प्रदेश के खंडवा के सीताराम पटेल ने पूरा कर दिखाया है। पटेल की जिंदगी बेहद आर्थिक तंगी से गुजरी। कभी मजदूरी कर घर खर्च चला रहे थे। फिर छोटी-मोटी दुकानों में ही नौकरी करने लगे। इससे भी घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन सीताराम के पास कोई विकल्प नहीं थी। कोई बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी की जरूरत थी, जो सीताराम के पास नहीं थी। लेकिन सीताराम के आत्मविश्वास और साहस जरूरत…
देहरादून | अंतर्राष्ट्रीय मानसिक सप्ताह के दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमलता जी तथा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग के प्रेसिडेंट व वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा के द्वारा किया गया , कार्यशाला में डॉ मुकुल शर्मा ने मानसिक स्वस्थ रहने के टिप्स दिए आपने कहा कि अगर आप बैलेंस और फोकस है है तो आपको मानसिक स्वास्थ्य की कोई भी समस्या नहीं होगी कार्यशाला में आशीष कुमार सीईओ अन्वेषिका एजुकेशन ट्रस्ट ने छात्रों को मानसिक स्वस्थ रहने के तकनीकी सुझाव दिए,…
कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था का लिया ज्ञान देहरादून/ टिहरी | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्वामी रामतीर्थ परिसर,बादशाही थाल, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग के संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ एस के चतुर्वेदी के संयोजन में एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कारागार की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बंदियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कारागार की दैनिक गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन, उनके अधिकारों तथा सुधारात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को यह भी समझाया…
देहरादून 2 अक्टूबर 2026।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक विशेष श्रद्धांजलि राइड का आयोजन किया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद करना था।साइकिल रैली की शुरुआत सुबह 5 बजे देहरादून घंटाघर से हुई। साइकिलिस्टों ने घंटाघर–बल्लूपुर–पंडितवाड़ी–प्रेमनगर चौक–नंदा की चौकी–पोंधा– महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खारखेत तक साइकिल यात्रा की। लगभग 5:45 बजे नंदा की चौकी पहुंचने पर वन विभाग के…