Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



  • पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’

    सपने बड़े हों और हौसले मजबूत, तो अभाव भी मंजिल का रास्ता नहीं रोक पाते। एमपी के सागर की बेटी यामिनी मौर्य ने इसका जीता-जागता उदाहरण पेश करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो का ‘सिल्वर मेडल’ जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। बुंदेलखंड अंचल की बेटी यामिनी मौर्य ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में यामिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। सागर के छावनी पुरानी सदर की रहने वाली यामिनी की यह सफलता किसी…

  • Gangotri-Yamunotri

    चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद

    देहरादून। चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे। प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तय किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। विजयदशमी के पर्व पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित…

  • kedarnath

    केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद

      रुद्रप्रयाग । पंचकेदार के तीन प्रमुख धामों तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ, द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां विजयदशमी पर्व पर घोषित कर दी गई हैं। शीतकाल के आगमन के साथ ही हिमालय की ऊंची चोटियों पर स्थित इन धामों में नियमित दर्शन बंद हो जाएंगे और भगवान की चल विग्रह उत्सव डोलियां अपने-अपने शीतकालीन गद्दीस्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली फाटा और गुप्तकाशी होते हुए शीतकालीन…

  • नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं

    देहरादून | सोमवार को नवरात्र पर्व के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद लोगों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की। आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिर…

  • हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया

      देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है। कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। मंत्री रेखा आर्या ने 15…

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन

Oct 10, 2026

मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के तत्वावधान में हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला खेल विभाग के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 की फुटबॉल प्रतियोगिता का 10 अक्टूबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका तथा बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। राज्यभर से आए युवा खिलाड़ियों ने…

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Oct 10, 2026

भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। इस अवसर पर जैन मिलन शिवालिक के सदस्यों ने श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूज्य पूर्णमति माताजी के चातुर्मास में सेवाएं देने वाले सेवकों एवं दशलक्षण महापर्व के दौरान व्रत धारण करने वाले व्रतधारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें…

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें

Oct 9, 2026

डोईवाला(अंकित तिवारी)। साईं सृजन पटल द्वारा संचालित ‘पुस्तक भेंट–सर्वश्रेष्ठ’ अभियान को लगातार जनसहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में जी.आर.डी. एकेडमी, निरंजनपुर, देहरादून की सीनियर कॉर्डिनेटर स्वाति भंडारी ने बुक बैंक को कॉमर्स स्ट्रीम की 48 उपयोगी पुस्तकें भेंट कीं। इनमें एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इंश्योरेंस और फाइनेंस जैसे विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।पुस्तकें भेंट करते हुए स्वाति भंडारी ने कहा कि उत्तरकाशी निवासी स्वर्गीय साईं दास तलवाड़ उनके नाना थे। उनके नाम से स्थापित साईं सृजन पटल के बुक बैंक को पुस्तकें भेंट करना उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रसन्नता का अवसर है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों…

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म

Oct 9, 2026

  देहरादून। उत्तराखण्ड में  भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राज्य में स्थापित भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सायरन बजाकर परीक्षण किया गया। इस दौरान राज्य में स्थापित 112 सायरनों पर अलर्ट प्राप्त हुआ। इसके साथ ही भूदेव मोबाइल ऐप पर भी परीक्षण चेतावनी प्राप्त हुई। इस माॅक ड्रिल के माध्यम से भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत स्थापित सायरन और सेंसरों का परीक्षण किया गया। बता दें कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रत्येक माह की 09 तरीख को पूर्वाह्न 11 बजे परीक्षण करने के लिए सायरन बजाने…

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग

Oct 8, 2026

  देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से जल विद्युत निगम में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाए। नेगी ने कहा कि यूपीसीएल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को लाभ अनुमन्य हो चुका है। नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116, 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से…

Pahal

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार

मध्य प्रदेश | किसी चीज को अगर पाने की ठान लो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है, इस बात को मध्य प्रदेश के खंडवा के सीताराम पटेल ने पूरा कर दिखाया है। पटेल की जिंदगी बेहद आर्थिक तंगी से गुजरी। कभी मजदूरी कर घर खर्च चला रहे थे। फिर छोटी-मोटी दुकानों में ही नौकरी करने लगे। इससे भी घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन सीताराम के पास कोई विकल्प नहीं थी। कोई बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी की जरूरत थी, जो सीताराम के पास नहीं थी। लेकिन सीताराम के आत्मविश्वास और साहस जरूरत…

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन

  देहरादून | अंतर्राष्ट्रीय मानसिक सप्ताह के दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमलता जी तथा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग के प्रेसिडेंट व वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा के द्वारा किया गया , कार्यशाला में डॉ मुकुल शर्मा ने मानसिक स्वस्थ रहने के टिप्स दिए आपने कहा कि अगर आप बैलेंस और फोकस है है तो आपको मानसिक स्वास्थ्य की कोई भी समस्या नहीं होगी कार्यशाला में आशीष कुमार सीईओ अन्वेषिका एजुकेशन ट्रस्ट ने छात्रों को मानसिक स्वस्थ रहने के तकनीकी सुझाव दिए,…

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर

कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था का लिया ज्ञान देहरादून/ टिहरी | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्वामी रामतीर्थ परिसर,बादशाही थाल, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग के संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ एस के चतुर्वेदी के संयोजन में एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कारागार की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बंदियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कारागार की दैनिक गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन, उनके अधिकारों तथा सुधारात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को यह भी समझाया…

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

  देहरादून 2 अक्टूबर 2026।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक विशेष श्रद्धांजलि राइड का आयोजन किया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद करना था।साइकिल रैली की शुरुआत सुबह 5 बजे देहरादून घंटाघर से हुई। साइकिलिस्टों ने घंटाघर–बल्लूपुर–पंडितवाड़ी–प्रेमनगर चौक–नंदा की चौकी–पोंधा– महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खारखेत तक साइकिल यात्रा की। लगभग 5:45 बजे नंदा की चौकी पहुंचने पर वन विभाग के…