Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब

  चमोली। बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान की गिरफ्तारी के बाद जांच नए चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ और तलाशी के दौरान एसआईटी को उनके पास से विदेशी मुद्रा, केसर तथा अन्य सामान भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बरामद वस्तुओं के संबंध में एसआईटी की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान…

Read More

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी

  चंपावत। जिले के सिमल्टा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाकर गुलदार ने हमला कर दिया। ससुराल से मायके आई बुजुर्ग की बेटी ने चीख पुकार कर गुलदार से अपने पिता को बचाया, बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार को घर के अंदर कैद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में गुलदार को पकड़ लिया। वहीं चैतरफा पिता को गुलदार से बचाने वाली बहादुर बेटी की चर्चा हो रही है। चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम…

Read More

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या

बागेश्वर। जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विद्यालय के ही एक बाबू ने अंजाम दिया, जो पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था। सैंज निवासी 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे। वहां से पैदल स्कूल…

Read More

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या…

  देहरादून। भनियावाला और ऋषिकेश के बीच सड़क चैड़ीकरण के लिए तीन हजार पेड़ों को काटे जाने के मामले पर राज्य सरकार ने केंद्र से बात कर पेड़ों के काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। राज्य सरकार का कहना है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा। देहरादून-ऋषिकेश फोर व सिक्स लेन परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनेक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों ने व्यक्त की जा रही चिंताओं और सुझावों का…

Read More

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल

सीएम ने पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई देहरादून। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (फीचर फिल्म श्रेणी) में सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म के रूप में ‘ढोली’ को प्रतिष्ठित रजत कमल पुरस्कार तथा 2 लाख की नकद राशि से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। यह उपलब्धि प्रदेश के फिल्म उद्योग, कलाकारों और रचनाकारों के लिए प्रेरणादायक है तथा गढ़वाली सिनेमा…

Read More

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर

देहरादून | खेल मंत्री एवं मुख्य खेल सचिव उत्तराखंड सरकार देहरादून को उत्तराखंड की खेल नीति पर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा सुझाव पत्र के माध्यम से दिया है | उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2021 मे खेल नीति बनकर तैयार हुई थी ओर फिर वर्ष 2024 मे लागू हुई थी जिसमे हमारे 32 सुझाव आपको हमारे द्वारा प्रेषित किए गए थे लिखित द्वारा ओर वर्ष 2025 मे आपके द्वारा पहली बार 38वे नेशनल गेम्स का आयोजन हुवा था ओर उत्तराखंड के युवाओं ने 100 से ऊपर मैडल प्राप्त किए थे जिसके उपरांत आपने खिलाड़ियों…

Read More

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़

डोईवाला। स्व. साईं दास तलवाड़ की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर साईं सृजन पटल कार्यालय, साईं कुटीर, जोगीवाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं समाज, शिक्षा तथा धार्मिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो. के. एल. तलवाड़ ने बताया कि स्व. साईं दास तलवाड़ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए श्री आदर्श रामलीला समिति (रजि.), उत्तरकाशी द्वारा मरणोपरांत ‘उत्तरकाशी गौरव सम्मान–2017’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने…

Read More

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर

  सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड द्वारा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ पौधारोपण देहरादून | आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा हरेला के अवसर पर गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मौसम परिवर्तन और पहाड़ों में भूस्खलन रोकने हेतु बड़े स्तर पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। स्कूली बच्चों एवं समिति के पदाधिकारीयों ने पौधारोपण के अतिरिक्त रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा समिति एवं विद्यार्थियों के इस दिशा में किए…

Read More

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

  देहरादून। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वे जूट बैग बनाकर अपनी आजीविका चलाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें सिलाई मशीन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के…

Read More

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

चम्पावत। मंच-तामली रोड पर स्थित घटोत्कच मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर लगभग पूरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी…

Read More