तुलास इंटरनेशनल स्कूल ने ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल को 2-1 से एवं इंडियन पब्लिक स्कूल ने द टोंस ब्रिज स्कूल को 3-1 से दी मात
देहरादून। इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला, देहरादून के फुटबॉल मैदान में आयोजित 8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला द्वारा किया जा रहा है। स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स श्री अरुण गुसाईं एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री प्रणय ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून के प्रमुख स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें दून ग्लोबल स्कूल, न्यू एरा एकेडमी, बलूनी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, केवी आईएमए, दून वैली इंटरनेशनल स्कूल,…
गुरू शिष्य में पात्र-कुपात्र नहीं देखते, ‘सुपात्र’ बना देतेः अनीता भारती
देहरादून। ‘दिव्य गुरू आशुतोष महाराज’ की ‘कृपा छांव’ में आज एक बार फिर से ‘दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान’ के निरंजनपुर स्थित आश्रम सभागार में भक्तों-साधकों के बुलंद जयघोष गुंजायमान हुए। अवसर था संस्थान द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले साप्ताहिक सत्संग-प्रवचनों तथा मधुर भजन-संर्कीतन के कार्यक्रम का। सदा की भांति कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन ब्रह्मज्ञानी संगीतज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेकों भजनों की सरस प्रस्तुति देते हुए की गई। संगत भावपूर्ण भजनों से निहाल होती रही। मंच संचालन करते हुए भजनों की गूढ़ मिमांसा साध्वी विदुषी सुभाषा भारतीके द्वारा की गई। साध्वी जी ने उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित…
डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचैड़ मुख्य चैराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई महिला हरकी पैड़ी से लापता, अपहरण का आरोप
हरिद्वार। गाजियाबाद से परिवार के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आई एक महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने दो अज्ञात लोगों पर पत्नी को अपने साथ ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्ध महिला का हाथ पकड़कर उसे घाट की सीढ़ियों से ले जाते दिखाई दिए हैं। इसके बाद महिला को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की बात सामने आई है। गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो 27…
पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, जानिए खबर
डोईवाला। सामाजिक सरोकारों, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और जनचेतना को समर्पित मासिक पत्रिका साईं सृजन पटल के 25वें अंक का विमोचन पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन और समाजोपयोगी विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य और पत्रकारिता समाज को सकारात्मक दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं। रतूड़ी ने कहा कि आज के दौर में ऐसी साहित्यिक एवं सामाजिक पत्रिकाओं की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है, जो समाज के सकारात्मक पक्षों, लोक-संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण तथा जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता और…
कर्तृत्व भाव की भूल छोड़ आत्मा की ओर लौटना ही धर्म की सच्ची साधना : आर्यिका पूर्णमति माताजी
देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न गुरुमाँ 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, देहरादून में नेमीनाथ परिवार एवं विद्या सिंधु बालिका मंडल द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री की पूजा-अर्चना श्रद्धापूर्वक की गई। तत्पश्चात सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून के सहयोग से नेमी कुमार परिवार, श्रीकृष्ण परिवार एवं बलराम परिवार बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करने पर तीनों संपूर्ण परिवारों की धर्मभावना एवं पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हुए वीर विद्या युवा मंडल द्वारा उनका सम्मान किया गया। *धर्मसभा का शुभारंभ पूज्य आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति माताजी* द्वारा णमोकार मंत्र के शुद्ध…
अपराध : पत्नी की हत्या करने वाले पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी कहासुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। रामजी पाल पुत्र छिटाई पाल निवासी ग्राम आदिलपुर पोस्ट खंडासा थाना कुमारगंज जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष द्वारा चैकी आराघर पर आकर सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ मोहिनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान में सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। आज सुबह समय करीब 10.30 बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आने पर उसकी अपनी पत्नी सोनू पाल…
60 वर्ष की आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर, उत्तराखंड सीएम का ऐलान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की गरिमा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराकर महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं के लिए रोडवेज…
देश सेवा के बाद कीवी मैन बने मान सिंह, जानिए खबर
टिहरी गढ़वाल। पहाड़ी जिलों में खेती को रोजगार बनाना चुनौतियों से भरा है। पानी की कमी, जंगली जानवरों का खतरा, सुविधाओं का अभाव, ज्यादा मेहनत-कम लाभ, बाजारों का उपलब्ध न होना, जैसे कई कारणों से लोग खेती से दूर हो रहे हैं। लेकिन टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर क्षेत्र के गजा गौसारी गांव निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार मान सिंह चैहान ने महज चार कीवी के पौधों से जिले में कीवी उत्पादन के जरिए पलायन रोकने और वापस लौटने का एक नया रास्ता दिखाया है। मान सिंह का छोटा का प्रयास आज एक बड़े कीवी उद्यम में बदल चुका है, जिससे उनकी…
पहचान : जिसे दुनिया ने कहा ‘पागल’, उससे जोड़ा रिश्ता
रामनगर। रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं। ऐसे रिश्ते समाज को इंसानियत का असली मतलब समझा जाते हैं। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामनगर में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए ठहरकर सोचने पर मजबूर कर दिया। रामनगर के आमडंडा से लेकर लखनपुर और आसपास के इलाकों में अक्सर दिखाई देने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को लोग आमतौर पर पागल कहकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार लोग उससे दूरी बनाकर निकल जाते हैं, लेकिन समाजसेवी मुकेश सुयाल…






























