700 मुनिराजों की रक्षा स्मृति में बृहत रक्षाबंधन विधान हुआ देहरादून में पहली बार
देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के दिव्य सान्निध्य में श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक एवं वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बृहत रक्षाबंधन विधान का भव्य आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज की मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि प्रातः 6:40 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यनियम पूजन के पश्चात बृहत रक्षाबंधन विधान प्रारंभ हुआ। विधान में…
साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार
हरिद्वार। जामताड़ा की तर्ज पर चल रहे बिहार के “मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक एवं 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन एवं 2 लैपटॉप 37500 की नगदी सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री बरामद गयी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया। बताया कि बीती रात पुलिस टीम…
उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले
देहरादून। उत्तराखंड शासन में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर एक बार फिर अहम बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए उनके तबादले किए हैं। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। उप सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए विभागों का कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। शासन की जारी तबादला सूची के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस…
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
देहरादून | आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मानसिंह वाला नाला पानी रोड में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली कन्याओं ने सोसाइटी सदस्यों को राखी बांधी और पदाधिकारीयों द्वारा उन्हें उपहार भेंट किए गए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस आयोजन के अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शुभ अवसर पर सचिव एस पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओ.पी रतरा, डॉ दिनेश कुमार सक्सेना, के सी रमोला,…
खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप
देहरादून। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 8वीं एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और खेल भावना, टीमवर्क तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। बालक वर्ग में तुलाज इंटरनेशनल स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में तुलाज ने डी.आई.एस. रिवरसाइड को 1दृ0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं, बालिका वर्ग में द एशियन स्कूल ने वुडस्टॉक स्कूल को 1दृ0 से पराजित कर…
हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार
हरिद्वार। राखी से ऐन दो दिन पूर्व बीती रात हुई दो बहनों की गोलियां बरसा कर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। इस गोलीकांड में हत्यारे के जीजा को भी गोली लगी है। जिसका उपचार जारी है। हत्या की वजह सम्पत्ति विवाद व चरित्र पर शक करना बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि बीती रात गणेशपुर रुडकी निवासी अर्जुन सिंह ने मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या…
उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने 7 दिन का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार एक सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश होती रहेगी।जिसे देखते हुए कहीं भारी तो कहीं बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 अगस्त को मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से बहुत तेज दौर होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। हरिद्वार और उधम सिंह जिलों में…
सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों…
बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित
डोईवाला। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में साईं सृजन पटल द्वारा संचालित ‘बुक बैंक’ को महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक जी.सी. पन्त और बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 31 उपयोगी पुस्तकें बुक बैंक को भेंट कीं। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को उनकी उपलब्धियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी कार्ययात्रा के लिए साईं सृजन पटल के संस्थापक प्रो. (डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रगति पन्त युवाओं के…
शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
फाइनल में डोंडूपलिंग एफसी उत्तराखंड को 1-0 से हराया देहरादून। क्लेमेंटटाउन स्थित नेहरू तिब्बतन स्कूल फाउंडेशन के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शिमला यूनाइटेड एफसी, हिमाचल प्रदेश ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में शिमला यूनाइटेड एफसी ने डोंडूपलिंग एफसी, उत्तराखंड को 1-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 15वें मिनट में शिमला यूनाइटेड एफसी के ताशी ने बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त…






























